6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : इस सरकारी बैंक ने राजस्थान के लिए सफाईकर्मचारी पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

Central Bank of India Recruitment 2023 : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सफाईकर्मचारी सह-उप कर्मचार और/या उप-कर्मचारी पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयन ऑनलाइन परीक्षा और जोन वाईस स्थानीय भाषा परीक्षा के तहत किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Central Bank of India Recruitment 2023

Central Bank of India Recruitment 2023 ,Central Bank of India Recruitment 2023 ,Central Bank of India Recruitment 2023 ,Central Bank of India Recruitment 2023 ,Central Bank of India Recruitment 2023

Central Bank of India Recruitment 2023 : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सफाईकर्मचारी सह-उप कर्मचार और/या उप-कर्मचारी पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयन ऑनलाइन परीक्षा और जोन वाईस स्थानीय भाषा परीक्षा के तहत किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा फरवरी में, जबकि स्थानी भाषा परीक्षा मार्च में आयोजित की जाएगा। अनंतिम चयन की सूची अप्रेल में जारी की जाएगी। हालांकि, परीक्षा से पहले परीक्षा पूर्व परीक्षण जनवरी में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, बंपर पदों पर निकली भर्ती, इस तिथि से कर सकेेंगे अप्लाई

इसके लिए कॉल लेटर जनवरी में जारी किए जाएंगे, जबकि ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर जनवरी/फरवरी में जारी किए जाएंगे। वहीं, भाषा परीक्षा के लिए कॉल लेटर मार्च में जारी किए जाएंगे। गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग की जाएगी। बैंक ने राजस्थान के लिए 55 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। महिला अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023 : आयु सीमा
31 मार्च, 2023 के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य अभ्यर्थियों को आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी जाएगी। एससी/एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), दिव्यांग और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को आयु सीमा में क्रमश: 5, 3 और 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। विधवा और तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो।

परीक्षा शुल्क
एससी/एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक अभ्यर्थी : 175 रुपए (जीएससटी सहित)

अन्य श्रेणी के अभ्यर्थी : 850 रुपए (जीएससटी सहित)

ऐसे करें अप्लाई
अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/cbiskssnov23/ या centralbankofindia.co.in पर लॉगिन कर 9 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग