
जयपुर। काेराेना वायरस का संक्रमण के बीच प्रदेश के 12 लाख से अधिक मनरेगाकर्मियों ( MGNREGA ) के लिए खुशखबरी हैं। आज से मनरेगा श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी मिलेगी। आज से प्रत्येक श्रमिक को काम करने पर 220 रुपए प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। इससे पहले मनरेगा श्रमिकों को 182 रुपए प्रतिदिन मजदूरी मिल रही थी। लेकिन आज एक अप्रैल से प्रतिदिन 38 रुपए बढ़ी हुई मजदूरी मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने का फैसला लिया जाने के बाद राज्य सरका के ने भी इसे लागू कर दिया है। सरकार ने अादेश जारी किए है कि एक अप्रैल से मनरेगा श्रमिकों काे प्रतिदिन 220 रुपए मजदूरी मिलेगी। इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अायुक्त पीसी किशन ने सभी जिला कलेक्टर्स और सभी जिला समन्वयकाें काे अादेश जारी कर कर दिए हैं। जिसके तहत आज से बढ़ी हुई मजदूरी दी जाएगी।
खेती के कार्य में लगाए जाएंगे श्रमिक
मजदूरी बढ़ाने के साथ साथ प्रदेश भर में मनरेगाकर्मियों ( Mahatma Gandhi National Rural Employment Gurantee Act ) को काम भी दिया जाएगा। लॉकडाउन होने के बावजूद भी इन श्रमिकों को काम मिलता रहेगा। विभाग के अनुसार आधे श्रमिकों काे तो व्यक्तिगत लाभ के कार्याें में लगाया जाएगा वहीं अन्य श्रमिकों को किसानाें के साथ खेती संबंधी कार्य करवाने में लगाया जाएगा। काम करने वाले श्रमिकों का कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय किए जाएंगे और सोशल डिस्टेंस का ध्यान भी रखा जाएगा। साथ ही इन्हें काम पर आने और काम कर लौटने पर प्रशासन की ओर से रोका नहीं जाएगा।
Updated on:
01 Apr 2020 10:26 am
Published on:
01 Apr 2020 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
