
जयपुर/पत्रिका. राजस्थान रोडवेज में कार्यरत तकरीबन 12,500 कार्मिकों को मई का वेतन शुक्रवार से मिलना शुरू हो गया। वहीं, रोडवेज प्रबंधन ने राजस्थान ट्रांसपोर्ट इंन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट फंड (आरटीआईडीएफ) से 103 करोड़ के अनुदान की भी मांग की है।
गौरतलब है कि हर साल तकरीबन 90 करोड़ रुपए के घाटे से जूझ रही रोडवेज के प्रबंधन ने 12,500 कार्मिकों को दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया था। जिसके चलते कार्मिकों ने गुरुवार को रोडवेज मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
इसके बाद रोडवेज प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने कार्मिकों को शुक्रवार तक वेतन भुगतान करवाए जाने का आश्वासन दिया था। अब इन कार्मिकों को जून का वेतन मिलना बाकी रह गया है।
Published on:
08 Jul 2023 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
