17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, एलडीसी नियुक्ति पर सरकार का बड़ा फैसला

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इस फैसले से 2013 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को नियुक्ति का तोहफा मिलेगा। दरअसल पंचायत राज विभाग की कनिष्ठ लिपिक भर्ती- 2013 की वरीयता सूची में वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Sep 08, 2022

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, एलडीसी नियुक्ति पर सरकार का बड़ा फैसला

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, एलडीसी नियुक्ति पर सरकार का बड़ा फैसला

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इस फैसले से 2013 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को नियुक्ति का तोहफा मिलेगा। दरअसल पंचायत राज विभाग की कनिष्ठ लिपिक भर्ती- 2013 की वरीयता सूची में वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। राज्य मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार विभाग ने वरीयता सूची में नियुक्ति से शेष रहे 4 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तय कर दी है। इसके अनुसार 46 दिनों में अभ्यर्थियों को प्रोविजनल नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। नियुक्ति के लिए समयबद्ध भर्ती कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सभी जिला परिषदों के स्तर पर भर्ती प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगी।

राजस्थान के पंचायतीराज विभाग में एलडीसी पदों पर नियुक्ति के लिए कैलेंडर तो जारी हो ही गया है। साथ ही किस जिले में कितने पद हैं ये भी साफ कर दिया गया है।सबसे ज्यादा पद हैं जोधपुर जिले में 442 होंगे। इसके बाद बाड़मेर में 409, जयपुर में 300, बीकानेर में 267 पद और झुंझुनूं जिले में एक भी पद आवंटित नहीं है। आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने साल 2019 में इन पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। घोषणा के तीन साल बाद इन पदों पर नियुक्ति का काम शुरू हुआ है।


यह भी पढ़ें : प्रतियोगी परीक्षाओं की तरफ टफ होगा स्वच्छता सर्वेक्षण, क्या आप तैयार हैं



12 सितंबर को आएगी वेटिंग लिस्ट

जिले और कैटेगरी के हिसाब से वेटिंग लिस्ट की सूची 12 सितंबर को जारी हो जाएगी। इसके बाद आपत्ति और सुझाव लिए जाएंगे। इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ तो नई सूची 27 से 30 सितंबर 2022 के बीच जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 4 से 7 अक्टूबर के बीच जिला मुख्यालयों पर डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन का काम किया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग