30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरिस्का से खुशखबरी : बाघिन एसटी-19 ने दिया 2 शावकों को जन्म, अब इतने हो गए अभयारण्य में बाघ

शावकों की उम्र करीब तीन से चार महीने की बताई जा रही है। वन विभाग ने शावकों की सुरक्षा के लिए प्रबंध करना शुरू कर दिया है। टाइग्रेस और शावकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। बीते दिनों कैमरा ट्रैप में 6 जुलाई को शावकों के फोटो बाघिन एसटी 19 के साथ कैमरे में कैद हुए। सरिस्का में अब बाघों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। जो अब तक की सर्वाधिक संख्या हैं।

2 min read
Google source verification
सरिस्का से खुशखबरी : बाघिन एसटी-19 ने दिया 2 शावकों को जन्म, अब इतने हो गए अभयारण्य में बाघ

सरिस्का से खुशखबरी : बाघिन एसटी-19 ने दिया 2 शावकों को जन्म, अब इतने हो गए अभयारण्य में बाघ

जयपुर। सरिस्का बाघ अभयारण्य (Sariska Sanctuary) में फिर खुशखबरी आई है। यहां सावन माह के आते ही मंगल ही मंगल हो रहा है। सरिस्का टाइगर रिजर्व (Sariska Tiger Reserve) में टाइग्रेस एसटी-19 ने दो शावकों को जन्म दिया है। सरिस्का वन क्षेत्र में लगाए गए ट्रैप कैमरा की तस्वीरों में टाइग्रेस दो शावकों के साथ बफर जोन में विचरण करती नजर आई है।

शावकों की उम्र करीब तीन से चार महीने की बताई जा रही है। वन विभाग ने शावकों की सुरक्षा के लिए प्रबंध करना शुरू कर दिया है। टाइग्रेस और शावकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। बीते दिनों कैमरा ट्रैप में 6 जुलाई को शावकों के फोटो बाघिन एसटी 19 के साथ कैमरे में कैद हुए। सरिस्का में अब बाघों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। जो अब तक की सर्वाधिक संख्या हैं।

डीएफओ ने की पुष्टि

सरिस्का में नए शावकों के आने पर वन्यजीव प्रेमियों ने ख़ुशी जताई है। डीएफओ सरिस्का ड़ीपी जगावत ने भी पुष्टि की है। फील्ड डायरेक्टर रूपनारायण मीना ने मॉनिटरिंग बढ़ा शावकों की सुरक्षा के लिए प्रबंध करना शुरू कर दिया है।

कैमरे को चैक किया तो पता चला

सरिस्का के सीसीएफ ऑफिस के पीछे लिवारी के जंगल में लगे कैमरों में बाघिन शावकों के साथ कैद हुई है, ये 6 जुलाई की तस्वीर है। रविवार को सरिस्का टीम ने कैमरों को चैक किया तब शावकों की जानकारी मिली। बाला किला बफर जोन में अभी बाघ एसटी 18, बाघिन एसटी 19 और उसके दो शावक हैं। शावकों की संख्या अब बढ़कर 4 हो चुकी है, सरिस्का में एक उम्रदराज बाघ है, जो एंक्लोजर में बंद है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि ''वन में नव जीवन, सरिस्का टाइगर रिजर्व से 2 शावकों के जन्म का सुखद समाचार मिला। अब सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण बाघों के संरक्षण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।

डेढ़ साल बाद दिया जन्म

सरिस्का बाघ परियोजना के अलवर बफर रेंज के बारालिवारी वन क्षेत्र में मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक आरएन मीणा के कार्यालय वाले बफर वन क्षेत्र में गत साल 5 जनवरी को बाघिन एसटी-19 दो बाघ शावकों के साथ पहली बार नजर आई थी। अब करीब डेढ़ साल बाद फिर एसटी 19 ने दो शावकों को जन्म दिया है। इनकी 6 जुलाई को कैमरा ट्रैप में फोटो आई है।