8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

120 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय… संसाधन समय से नहीं पहुंचे, तोड़ा दम

गोपाल जी का रास्ता स्थित कुएं में बुधवार सुबह एक गाय गिर गई। स्थानीय लोगों ने निगम में शिकायत की, लेकिन पहले तो निगम संसाधन नहीं पहुंचा पाया और जब संसाधन आए तब निगम का कोई भी व्यक्ति कुएं में उतरने को तैयार नहीं हुआ। निगम की लापरवाही के कारण गाय की मौत हो गई। लोगों की मानें तो कुआं 120 फीट गहरा है। पहले लोगों ने गाय निकालने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूट जाने से गाय वापस कुएं में चली गई। दूसरी बार जब गाय को निकाला तो गाय मर चुकी थी।

Google source verification

जयपुर. गोपाल जी का रास्ता स्थित कुएं में बुधवार सुबह एक गाय गिर गई। स्थानीय लोगों ने निगम में शिकायत की, लेकिन पहले तो निगम संसाधन नहीं पहुंचा पाया और जब संसाधन आए तब निगम का कोई भी व्यक्ति कुएं में उतरने को तैयार नहीं हुआ। निगम की लापरवाही के कारण गाय की मौत हो गई। लोगों की मानें तो कुआं 120 फीट गहरा है। पहले लोगों ने गाय निकालने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूट जाने से गाय वापस कुएं में चली गई। दूसरी बार जब गाय को निकाला तो गाय मर चुकी थी। बाजार में मजदूरी करने वाले देवी सिंह और गोसेवक राहुल व्यास ने कुएं में उतरकर गाय को बाहर निकाला।

क्षेत्रीय पार्षद अमर सिंह गुर्जर ने बताया कि कई बार फोन करने के बाद टीम आई, लेकिन कोई कुएं में जाने को कोई तैयार नहीं था। सुबह नौ बजे गाय कुएं में गिरी थी और स्थानीय लोगों के सहयोग से इसे दोपहर सवा तीन बजे बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक गाय ने दम तोड़ दिया था।वहीं, पशु प्रबंधन शाखा ने उपायुक्त नील कमल मीणा ने बताया कि सुबह 11 बजे की घटना है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीम पहुंच गई थी। जन सहयोग से गाय को बाहर निकाला गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़