26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी महकमों में चली झाडू, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण जेडीए, नगर नगर , आवासन मंडल सहित कई महकमों में 'कार्यालय स्वच्छता अभियान' उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया श्रमदान। कार्यालय परिसर को स्वच्छ बनाया।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर विकास प्राधिकरण में मंगलवार को 'कार्यालय स्वच्छता अभियान' का सफल आयोजन किया गया।

जयपुर विकास आयुक्त आनंदी ने बताया कि ​सामान्य प्रशासन विभाग और जेडीए प्रशासन के निर्देशों की अनुपालना में प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक एक घंटे का विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान जेडीए के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कक्षों, शाखाओं और कार्यालय परिसर की गहन साफ-सफाई की।

जेडीए सचिव निशांत जैन एवं ​अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) डॉ. प्रिया बलराम शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में उपायुक्तों, अभियंताओं और अन्य कार्मिकों ने फाइलों को व्यवस्थित किया और कार्यस्थल को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।

इसी तरह नगर निगम मुख्यालय में भी आयुक्त गौरव सैनी सहित अन्य अ​धिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया। आवासन मंडल में भी आयुक्त सहित अन्य अ​धिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर सफाई की शपथ ली।