जलदाय विभाग की ओर से गर्मियों में सभी जगहों पर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति और लोगों की पेयजल से संबंधित सभी समस्याओं के निदान के लिए जिलों में तैनात अभियंताओं को पिछले दिनों दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टर्स को भी पेयजल आपूर्ति पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर्स, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, पटवारी और ग्राम सेवकों को दायित्व सौंपने के निर्देश दिए हैं।