15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photo : जयपुर में रौनक बिखेर रही 40 से ज्यादा किस्मों की फुलवारी, देखें फोटो

Government Secretariat Garden Jaipur : रंग-बिरंगे पुष्प किसी भी परिसर की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते हैं और उनकी भीनी महक किसी भी व्यक्ति के मन को आनंद से प्रफ्फुलित कर सकती है। इन दिनों जयपुर स्थित शासन सचिवालय का उद्यान हर साल की तरह विविध रंगों के पुष्पों से महक रहा है।

2 min read
Google source verification
jaipur_1_1.jpg

जयपुर स्थित शासन सचिवालय उद्यान में पिटुनिया, साल्विया, डहेलिया, पैन्जी, डायन्थस, फलोक्सम, बरबीना, केलेन्डूला, मेरीगोल्ड, बिगोनिया, लार्कस्पर, क्राईसेंथिमम, बोगनबीलिया, आइसप्लान्ट, पनसेटिया जैसी किस्मों के विविध रंगों से लबरेज 40 तरह की फुलवारियां यहां रंग बिखेर रही हैं। यहां गुलाब की दस से भी ज्यादा किस्में हैं, जिनके सुरभित फूलों की रंगबिरंगी छटा भी देखते ही बनती है।

jaipur_1.jpg

सार्वजनिक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक(उद्यान) सुरेश नारायण शर्मा ने बताया कि इन दिनों 40 से अधिक फुलवारियां एवं 10 किस्मों के गुलाब शासन सचिवालय उद्यान को सुशोभित किए हुए है और आगंतुकों को आकर्षित व आनंदित कर रहे हैं।

jaipur_4.jpg

सुरेश नारायण शर्मा ने बताया कि राजस्थान रोज सोसाइटी द्वारा हाल ही में आयोजित रोज शो-2024 में भी शासन सचिवालय उद्यान को उत्कृष्ट श्रेणी की फुलवारी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। गर्मी के मौसम की फुलवारी की तैयारियां भी आरंभ हो चुकी हैं।

jaipur_3.jpg

सुरेश नारायण शर्मा ने बताया कि फूलों से गुलजार इन फुलवारियों का रख-रखाव कार्मिक विभाग के निर्देशों पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की उद्यान शाखा द्वारा करवाया जा रहा है।