1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को सरकार ने स्कूलों, कार्यालयों और बैंकों में की अवकाश की घोषणा, तो राजस्थान में उठी ये मांग

22 January : भारत में ही नहीं बल्कि अमरीका जैसे बड़े देशों में भी 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां की जा रही हैं। इन तैयारियों में देश का आम आदमी जुटा है, जिसमें बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं। प्राण प्रतिष्ठा जैसे बड़े अवसर पर कई राज्य की सरकार ने स्कूलों, कार्यालयों और बैंकों में 22 जनवरी के अवकाश की घोषणा की है।

less than 1 minute read
Google source verification
closed.jpg

School College And Office Closed: भारत में ही नहीं बल्कि अमरीका जैसे बड़े देशों में भी 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां की जा रही हैं। इन तैयारियों में देश का आम आदमी जुटा है, जिसमें बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं। प्राण प्रतिष्ठा जैसे बड़े अवसर पर कई राज्य की सरकार ने स्कूलों, कार्यालयों और बैंकों में 22 जनवरी के अवकाश की घोषणा की है। वहीं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस राजस्थान के संयोजक महेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राजस्थान में भी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत बैंकों में 22 जनवरी के अवकाश की घोषणा किए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को ग्रेटर नगर निगम में भी अवकाश रहेगा।

राजस्थान में ड्राईडे
अयोध्या में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मौके परभजनलाल सरकार ने ड्राईडे की घोषणा की है। अभी यहां अवकाश घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। 22 जनवरी को ग्रेटर नगर निगम में भी अवकाश रहेगा।
यह भी पढ़ें : राजस्थान यूनिवर्सिटी में हंगामा, पुलिस से भिड़े निर्मल चौधरी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


आईबी का निर्देश 22 को पुलिस रहे अलर्ट
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर केन्द्रीय इंटेलिजेंस ब्यूरो ने देशभर में अलर्ट जारी किया है। इसके बाद राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने जयपुर सहित प्रदेश पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

16 से खुलेंगे स्कूल
कंपकंपाने वाली ठंड के बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, अजमेर, चुरू, सीकर में 8वीं तक के सभी स्कूलों में 13 जनवरी शनिवार तक छूट्टी बढ़ा दी गई थी। इसके अलावा 14 जनवरी को रविवार और 15 जनवरी को जयपुर में मकर संक्रांति का अवकाश रहेगा। यानी इन जिलों में 16 जनवरी से स्कूल खुलेगा।

Story Loader