26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यपाल कलराज मिश्र के कार्यक्रम में अचानक लगा ‘ब्रेक’! ऐन वक्त पर हुआ क्या ऐसा?

राज्यपाल कलराज मिश्र का मेहंदीपुर बालाजी दर्शन कार्यक्रम, ऐन वक्त पर हुआ राज्यपाल का दर्शन कार्यक्रम स्थगित, जयपुर और आस-पास हो रही बरसात बताई जा रही वजह, राज्यपाल ने स्वयं लिया कार्यक्रम स्थगित का संवेदनशील निर्णय  

less than 1 minute read
Google source verification
Governor Kalraj Mishra Mehandipur Balaji visit postponed due to rain

kalraj mishra

जयपुर।

राज्यपाल कलराज मिश्र के आज एक धार्मिक यात्रा कार्यक्रम में झमाझम हो रही बरसात ने ब्रेक लगा दिया। जानकारी के अनुसार जयपुर और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते राज्यपाल के आज के कार्यक्रम में ऐन वक्त पर बदलाव किया गया।

दरअसल, तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मिश्र को आज सुबह साढ़े 9 बजे दौसा स्थित मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जाने का कार्यक्रम था। लेकिन सुबह से शुरू हुई बरसात के जारी रहने के चलते आखिरी समय में उनका ये कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार मेहंदीपुर बालाजी दर्शन कार्यक्रम को ऐन समय में स्थगित करने का निर्णय स्वयं राज्यपाल का ही रहा। बताया जा रहा है उनके इस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के तहत पुलिस-प्रशासन सहित अन्य संसाधन लगाए गए थे। लिहाज़ा परिस्थितियों को देखते हुए राज्यपाल ने कार्यक्रम स्थगित करने का संवेदनशील निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार अब राज्यपाल किसी अन्य दिन मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जाएंगे।