
जयपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वरिष्ठ कांग्रेस विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के भाजपा में जाते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि मालवीया का आचरण हमेशा संदिग्ध रहा है। उन्होंने कांग्रेस में रहते पार्टी नेताओं को हमेशा हराने का काम किया। उनका जनाधार खिसक गया था, इसलिए वे भाजपा में चले गए। उनके जाने से पार्टी पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है, वागड़ अंचल में अब पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।
डोटासरा सोमवार को कांग्रेस वॉर रूम में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2013 में वे अकेले ही चुनाव जीते थे बाकी लोग चुनाव हार गए थे। उस समय भी मालवीया की शिकायतें हुईं थी, उन्होंने दूसरे नेताओं को हराने का काम किया है, तब उन्होंने अपनी सफाई देकर आश्वस्त किया था कि वे दुबारा ऐसा नहीं करेंगे। इस बार भी विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं को हराने की साजिशें रचीं, फिर भी डूंगरपुर-बांसवाड़ा जिलों में अर्जुन बामणिया, गणेश घोगरा, नानालाल निनामा, रमिला खड़िया चुनाव जीतकर आए।
शिकायतों के चलते ढाई साल मंत्री नहीं बनाया
डोटासरा ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उनकी भूमिका संदिग्ध रही थीं, दिल्ली तक शिकायतें पहुंची थी। इसलिए सरकार में उन्हें ढाई साल तक मंत्री नहीं बनाया गया था। पार्टी हाइकमान से माफी मांगने के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था। बाद में उन्हें पार्टी की सर्वोच्च इकाइ कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया।
Published on:
19 Feb 2024 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
