4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार सहिंता से पहले हरकत में सरकार, दी जा सकती है इन विभागों से जुड़े एक दर्जन मामलों को मंजूरी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Oct 06, 2018

election-code-of-conduct

election-code-of-conduct

जयपुर। प्रदेश में आज दोपहर बाद प्रदेश में चुनाव आचार सहिंता लागू होने की घोषण से पहले सरकार हरकत में आ गई है। सूत्रों के अनुसार सर्क्यूलेशन से पहले सरकार कई महत्वपूर्ण मामलों को लेकर सर्क्यूलेशन के जरिए मंजूरी दिलाने की कवायद कर रही है। उच्च स्तर से निर्देश मिलने के बाद अब केबिनेट सचिवालय सर्क्यूलेशन जारी करने की तैयारी में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार सर्क्यूलेशन से कार्मिक विभाग और इंडस्ट्री विभाग से जुड़ी एक दर्जन से ज्यादा मामलों को मंजूरी दी जा सकती है। इससे पहले शुक्रवार को सर्किट हाउस संबंधी सेवा नियम, 3 दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने और चिकित्सा विभाग के सेवा नियम बदलने के मामले को मंजूरी दी जा चुकी है।

वहीं कोटा में मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी विंग में आनन फानन में आउट डोर शुरू कर दिए गए हैं। इसका 13 अक्टूबर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उद्घाटन करने वाले थे। शनिवार को संभावित आचार संहिता के भय से संभवत: आउटडोर शुरू किया गया है।

उधर, इधर छत्तीसगढ़ में भी आधे अधूरे पुलों और निर्माण कार्यों का आज उद्घाटन किया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग