
जयपुर। राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों का जबदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। पिछले दस दिन की ही बात की जाए तो रोजाना औसत 50 हजार से अधिक आवेदन फॉर्म जमा रहे हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से चतुर्थ श्रेणी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गत 21 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें पिछले दस दिन में रोजाना पचास हजार से अधिक आवेदन जमा हो रहे हैं। अब तक पांच लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
इस भर्ती परीक्षा में रेकॉर्ड आवेदन जमा होने की संभावना जताई जा रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि एक तो यह दसवीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है। दूसरा लम्बे समय बाद चतुर्थ श्रेणी की भर्ती निकली है। और तीसरा सबसे बड़ा करण 53 हजार से अधिक इसमें पद हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
| योग्यता | दसवीं पास |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 21 मार्च 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 19 अप्रैल 2025 |
| कुल पद | 53,749 (चतुर्थ श्रेणी) |
| रोजाना आवेदन | 50,000+ |
| अब तक प्राप्त आवेदन (30 मार्च तक) | 5,05,915 |
| परीक्षा तिथि | 19 से 21 सितंबर 2025 |
| तारीख | आवेदन जमा हुए |
|---|---|
| 23 मार्च | 174679 |
| 24 मार्च | 220904 |
| 25 मार्च | 277137 |
| 26 मार्च | 337222 |
| 27 मार्च | 391004 |
| 28 मार्च | 475313 |
| 29 मार्च | 505915 |
Updated on:
31 Mar 2025 04:00 pm
Published on:
31 Mar 2025 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
