22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रेटर नगर निगम महापौर चुनाव से पहले भाजपा खेमे में खुशखबरी, ये आई बड़ी खबर

नगर निगम ग्रेटर महापौर का निर्वाचन 10 नवंबर को हो जाएगा। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ाबंदी कर रखी है। संख्या बल के हिसाब से भाजपा की जीत तय मानी जा रही है, लेकिन कांग्रेस भी क्रॉस वोटिंग के सहारे जीत की उम्मीद लगाए बैठी है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 09, 2022

ग्रेटर नगर निगम महापौर चुनाव से पहले भाजपा खेमे में खुशखबरी, ये आई बड़ी खबर

ग्रेटर नगर निगम महापौर चुनाव से पहले भाजपा खेमे में खुशखबरी, ये आई बड़ी खबर

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर का निर्वाचन 10 नवंबर को हो जाएगा। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ाबंदी कर रखी है। संख्या बल के हिसाब से भाजपा की जीत तय मानी जा रही है, लेकिन कांग्रेस भी क्रॉस वोटिंग के सहारे जीत की उम्मीद लगाए बैठी है। मगर इसी बीच भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। बाड़ाबंदी में ही नगर निगम ग्रेटर का भाजपा का कुनबा बढ़ गया है। एक निर्दलीय पार्षद ने भाजपा जॉइन की है।

दरअसल, वार्ड 81 से निर्दलीय पार्षद जय वशिष्ठ ने भाजपा की सदस्यता ली है। चौमूं के जिस होटल में भाजपा पार्षदों को ठहराया गया है, वहां विधायकों और विभिन्न नेताओं की मौजदगी में वशिष्ठ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी के नेतृत्व में वशिष्ठ ने भाजपा ज्वाइन की है। लाहोटी ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा की सह प्रभारी विजया राहटकर, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सर्राफ, नरपत सिंह राजवी, रामलाल शर्मा, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह, कैलाश बोहरा, जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, उप महापौर पुनीत कर्णावत, प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज, कृष्ण मोहन, नवरत्न नाराणिया सहित कई नेता उपस्थित रहे।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग