
जयपुर। ग्रेटर नगर निगम की ओर से बुधवार को प्रदेश का पहला ट्रांसजेंडर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निदेशक और जन्म मृत्यु के चीफ रजिस्ट्रार भंवरलाल बैरवा ने नूर शेखावत को दिया। नूर शेखावत ने 10 दिन पहले निगम में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था।
बैरवा ने बताया कि पहला थर्ड जेंडर को जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है। अब तक पुरुष और महिला के ही जन्म का रिकॉर्ड हमारे पास मिलता था। अब हमारे पोर्टल पर थर्ड जेंडर का भी रिकॉर्ड मिलेगा।
ग्रेटर निगम के रजिस्ट्रार (जन्म मृत्यु) प्रदीप पारीक ने बताया कि अधिक से अधिक थर्ड जेंडर जन्म प्रमाण पत्र बनवाएं, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
प्रमाण पत्र लेने के बाद नूर ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि 12वीं तक पढ़ाई की है। नूर ने कहा कि सभी इस बात को भूल जाते हैं कि समाज में थर्ड जेंडर समुदाय भी है। इसे समाज में उतने ही अधिकार दिए जाने चाहिए, जितने कि आम आदमी को है। हमें भी समाज में सिर उठा कर जीने की आजादी दें।
Published on:
19 Jul 2023 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
