6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घोड़ी पर चढऩे से पहले दूल्हा लापता, शेविंग बनाने निकला था घर से, परिवार में हडक़ंप

परिजनों ने बेटे को खूब तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं लगी है...
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jan 28, 2019

mare

जयपुर।

मुरलीपुरा थाने में निकासी से पहले दूल्हे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी रमेश अग्रवाल ने रिपोर्ट दी कि 23 जनवरी को उनके बेटे अंकित की बारात मुरलीपुरा में गंगा जमुना कॉलोनी में जानी थी। निकासी से पहले बेटा शेविंग बनाने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बेटे को खूब तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं लगी है। दोस्तों-रिश्तेदारों सभी जगहों पर पूछताछ की और तलाशा गया लेकिन दूल्हे की कोई खबर नहीं मिली। ऐसे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

दौसा से अपहृत युवक जयपुर में मिला
वहीं दूसरी ओर प्रेम जाल में फंसा दौसा के एक युवक को जयपुर बुलाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। 24 घंटे में पुलिस को युवक मिल गया। खोह नागोरियान थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि 24 जनवरी की शाम को दौसा निवासी त्रिलोक चंद के अपहरण की सूचना मिली थी। त्रिलोक के फोन से बदमाश उसके परिजनों को फोन करके 5 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे हैं। 25 को अपहृत युवक को आरोपी इंद्रा गांधी नगर स्थित सेक्टर आठ में छोडकऱ फरार हो गए।