
'आशा की पंक्ति' बना बच्चों का समूह
जवाहर कला केन्द्र में शनिवार को नुक्कड़ नाटक आशा की पंक्ति का मंचंन किया गया। नाटक जवाहर कला केन्द्र के नौनिहाल कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जवाहर कला केन्द्र के रंगायन सभागार में हुआ।
सभागार के मंच पर कलाकारों ने आर्थिक तंगी के चलते अभावों का सामना कर रहे बच्चों के लिए निःशुल्क किताबें उपलब्ध करवाने की मुहिम की जानकारी दी। कला और संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव व जवाहर कला केन्द्र की महानिदेशक गायत्री राठौड़ ने बच्चों का हौंसला बढ़ाया। बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से मंच पर एक गरीब परिवार की कहानी को दिखाया। नाटक में बच्चा एक किताब खरीदना चहता है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उसे वह किताब नहीं मिल पाती है। नाटक में आगे पेज ऑफ होप समूह बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध करवाता है। आशा की पंक्ति में हेजल खींची, भावांश शर्मा, अनय भारद्वाज व अन्य ने अभिनय प्रस्तुत किया।
Published on:
27 May 2023, 8:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.