
पाटण. सामाजिक संदेश और जीवन की वास्तविकताओं पर आधारित गुजराती फिल्म ‘रंगा’ गत दिनों रिलीज हुई।शहर में आए फिल्म के मुख्य कलाकार गौरांग आनंद, मेहुल देसाई, निदेशक श्रीकांत चौधरी और निर्माता प्रशांत बसवराज ने बताया कि फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ फिल्म समाज को एक सार्थक और प्रेरणादायक संदेश भी देती है।
इसमें शिक्षा के अभाव से व्यक्ति के जीवन में आने वाली कठिनाइयों, पढ़ाई के महत्व, गलत निर्णयों के दुष्परिणाम तथा परिस्थितियों के कारण एक सामान्य व्यक्ति के अपराध के दलदल में फंसने और पुलिस के शिकंजे तक पहुंचने की कहानी को प्रस्तुत किया गया है।
.................
कैप्शन - गुजराती फिल्म रंगा के कलाकार तोरल पटेल, गौरांग आनंद और मेहुल देसाई।
Updated on:
31 Jul 2026 06:00 am
Published on:
31 Jul 2026 06:00 am
