
जयपुर।
राजस्थान में 15 जनवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में बीजेपी विधायक गुलाब चंद कटारिया को अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है। राज्य में पन्द्रहवी विधानसभा के सत्र प्रोटेम स्पीकर गुलाबचंद कटारिया होंगे।
राज्यपाल कल्याण सिंह सोमवार 14 जनवरी को राजभवन में बीजेपी विधायक गुलाब चंद कटारिया को 15वीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य पद की शपथ दिलाएंगे। फिर राज्यपाल सिंह ने कटारिया को पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के लिए सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
राज्यपाल सिंह ने में निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए कटारिया के सहयोग के लिए कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा, परसराम मोरदिया और महादेव सिंह को भी नामांकित किया है।
आपको बता दें कि राजस्थान में 15 जनवरी से शुरू होने जा रहा विधानसभा सत्र साल 2019 के पहले सत्र के साथ-साथ सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार का भी पहला सत्र है। पन्द्रहवी विधानसभा में गुलाब चंद कटारिया प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेंगे। बता दें कि कटारिया आठवीं बार विधायक बने हैं और इस विधानसभा में सबसे सीनियर हैं। प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेने के बाद कटारिया विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
संविधान में इसलिए है प्रोटेम स्पीकर की व्यवस्था
भारतीय संविधान में प्रोटेम स्पीकर की व्यवस्था इसलिए तय की गई है, जिससे नया विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने तक वह संसदीय व्यवस्थाओं को गति दे सके। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में बीजेपी की जीत से पहले कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। उस वक़्त प्राेटेम स्पीकर कांग्रेस के नेता प्रद्युम्नसिंह को चुना गया था।
Published on:
12 Jan 2019 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
