21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Guru Nanak Jayanti 2022: गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व का उल्लास, गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दीवान… देखिए VIDEO

Guru Nanak Jayanti 2022: सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व आज मनाया जा रहा है। शहर के गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन दीवान सजे है। स्थानीय रागी जत्थे शबद गायन कर रहे है।

Google source verification

Guru Nanak Jayanti 2022: जयपुर। सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व आज मनाया जा रहा है। शहर के गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन दीवान सजे है। स्थानीय रागी जत्थे शबद गायन कर रहे है। मुख्य आयोजन राजापार्क गुरुद्वारे में हो रहा है। सुबह कार्यक्रम की शुुरुआत नितनेम के साथ हुई। इसके बाद कीर्तन दीवान सजे। यहां संगत गुुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक अरदास कर रही है।

राजापार्क गुरुद्वारे में सुबह नितनेम के साथ शबद गायन शुरू हुए। इसके बाद हजूरी रागी दरबार साहिब के भाई ओंकार सिंह ने आसा दी वार का कीर्तन किया। इसके बाद विशेष कीर्तन दरबार सजा, जिसमें देशभर के रागी जत्थे शबद कीर्तन कर रहे है। इसमें हजूरी रागी दरबार साहिब के भाई गुरचरण सिंह, कथा वाचक डॉ. मनप्रीत सिंह, भाई मस्तान सिंह, परमजीत सिंह आदि शबद कीर्तन कर रहे हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर गुरुद्वारा मोड स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब कलगीधर शस्त्र में विशेष दीवान सजा, इसमें रागी जत्थों ने शबद गायन से संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष तरवेन्द्र सिंह राय ने बताया कि दिल्ली के हजुरी रागी जत्थे के साथ जयपुर के भाई रघुवीर सिंह, दीपसिंह और गुरदीप सिंह शबद गायन किया।

चांदी की टकसाल स्थित गुरुद्वारे में भी विशेष कीर्तन दीवान सजा। सेवादार सरकार सुरेन्द्र सिंह रोबिन ने बताया कि कीर्तन दीवान में देशभर के रागी जत्थे शबद गायन कर रहे है। बुधवार को गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। इसके साथ ही शहर के मालवीय नगर, पानीपेच, गुरूनानकपुरा, मानसरोवर हीरा पथ, थड़ी मार्केट सहित अन्य गुरुद्वारों में भी विशेष दीवान सजे है। गुरुद्वारों में स्थानीय रागी जत्थे शबद गायन कर रहे हैं।