
B
B
Bबेलगावी.B भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ स्थान दिया गया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री खेतेश्वर युवा सेवा संघ, राजपुरोहित समाज, बेलगावी के तत्वावधान में 29 जुलाई बुधवार को गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रूपाली कन्वेंशन हॉल, ओल्ड पी.बी. रोड, बेलगावी में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न होगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे तस्वीर स्थापना से होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु पूजन, संत महात्माओं का आशीर्वचन, भक्ति-भाव से ओतप्रोत भजन संध्या तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका दिव्या वैष्णव जोधपुर भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देंगी। शाम 8 बजे से महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। महामहोत्सव में विभिन्न संत-महात्माओं एवं गुरु परंपरा का स्मरण करते हुए गुरु महिमा का गुणगान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार, सेवा एवं गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व का प्रसार करना है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के अनेक दानदाताओं एवं सहयोगियों ने विभिन्न धार्मिक सेवाओं, पूजन सामग्री, महाप्रसाद, भजन संध्या तथा अन्य व्यवस्थाओं का दायित्व संभाला है। आयोजकों ने बेलगावी सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव में भाग लेने तथा संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। यह जानकारी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित सांकरना ने दी।
Updated on:
27 Jul 2026 06:00 am
Published on:
27 Jul 2026 06:00 am
