30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में होगी ओलावृष्टि, चलेंगी तेज हवाएं, जारी किया यलो अलर्ट

Weather Alert: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार रात तक बारिश, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, 3 मार्च को मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा। लेकिन 5 व 6 मार्च को फिर से बादल छाएंगे और नए पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर कुछ जिलों पर दिखाई दे सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

Weather Alert: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार रात तक बारिश, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, 3 मार्च को मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा। लेकिन 5 व 6 मार्च को फिर से बादल छाएंगे और नए पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर कुछ जिलों पर दिखाई दे सकता है।

चक्रवाती परिसंचरण तंत्र
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। वहीं, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 5 मार्च से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसका आंशिक असर राजस्थान के कुछ जिलों पर भी दिखाई दे सकता है। इसके चलते ही राजस्थान में 5 व 6 मार्च को बादल छाए रह सकते हैं।

यहां बारिश व ओलावृष्टि
मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है कि बुधवार को अलवर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश आ सकती है। उधर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिले में कहीं-कहीं मेघगर्जन व आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 3 मार्च को एक या दो जिलों में बूंदाबांदी होगी और अन्य सभी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम का पूर्वानुमान
3 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
4 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
5 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
6 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
7 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
8 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग