
,,
weather update : पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को राजस्थान बर्फिस्तान में बदल गया। बारिश और आंधी के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से नौ डिग्री तक नीचे चला गया। वातावरण में भारी आर्द्रता के कारण जमकर ओलावृष्टि हुई। नागौर के डेह, रोल, तरनाऊ सहित आसपास के गांवों में यह इतनी ज्यादा हुई के खेत के खेत ओलों से पट गए। धोरे सफेद होकर बर्फिस्तान में बदल गए। पूरा का पूरा मंजर ऐसा लगा जैसे कश्मीर के किसी पहाड़ी इलाके में बर्फबारी हुई हो।
मांगलोद गांव में रहने वाले रामेश्वर दंतुससिया ने बताया कि ओलावृष्टि, अंधड़ के साथ आई तेज बारिश से कई घरों और बाड़ों के टीन उड़ गए। पशु-पक्षी बड़ी संख्या में घायल हुए। शिक्षक गोपाल छाबा ने बताया कि स्कूल से घर जाते समय मांगलोद के पास पिडियारा के खेतों में जमकर ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने 5 मई तक प्रदेश के 31 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 30 अप्रैल को भी राज्य कई जिलों आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा। 1 मई को राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 2 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से 2-3 मई को आंधी बारिश में बढ़ोतरी होगी।
जयपुर के अभी और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग जयपुर केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य दिनों के तापमान से 8.8 डिग्री कम हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य दिनों के तापमान से 3.9 डिग्री कम है। प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। रविवार को जयपुर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
अब छह दिन ऐसे रहेगा मौसम
30 अप्रेल- मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री
1 मई-बादल छाए रहेंगे। मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 डिग्री
2 मई-मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 डिग्री
3 मई-मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 20 डिग्री
4 मई-बादल छाए रहेंगे। मेघगर्जन के साथ बारिश। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 20 डिग्री
5 मई-बादल छाए रहेंगे। मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 20 डिग्री
Published on:
29 Apr 2023 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
