5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजे और गहलोत मिले हुए हैं, इसीलिए वसुंधरा के कार्यकाल में हुए घोटालों की नहीं करवाई जांच— हनुमान बेनीवाल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Oct 14, 2018

hanuman

hanuman beniwal

बाड़मेर। खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने आगामी 29 अक्टूबर को जयपुर में प्रस्तावित किसान हुंकार महारैली को लेकर शनिवार को जन को संपर्क शुरु किया। उन्होने अपने जन संपर्क की शुरुआत नागौर जिले मे पैतृक गाँव के समीप कुम्हारी गाँव मे कुल देवी मेणादे माताजी तथा लोक देवता तेजाजी महाराज के खरनाल स्थित मंदिर व मुन्दियाड़ मे गणेश जी के मंदिर धोक लगाकर की।


रविवार को हनुमान बेनिवाल ने बाड़मेर के हरलाल हॉस्टल में कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों की ही सरकार नहीं बननी चाहिए। भाजपा पहले ही हार की कगार पर है और कांग्रेस को भी धूल चटानी है। पहली बार राजस्थान का मुख्यमंत्री किसान बनेगा।


बीजेपी-कांग्रेस पर लगाया मिलीभगत का आरोप
विधायक ने बोरानाडा में प्रेस वार्ता के संबोधन में कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों मिली हुई है तथा इनकी मिला जुली के खेल से प्रदेश को नुकसान हुआ है। विधायक ने कहा कि उन्होंने सड़क से सदन तक आम आदमी की आवाज को उठाया और हर वर्ग के हक के लिए उन्होंने संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण कर्ज माफी, कृषि हेतु मुफ्त बिजली, सरकारी महकमों में रिक्त पड़े पदों को भरने, संविदा कार्मिकों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने, सशक्त लोकपाल बिल, राज्य को विशेष दर्जा दिलवाने सहित अन्य कुछ महत्पूर्ण मुद्दों को लेकर वो चुनाव लड़ेंगे।


उन्होंने कहा कि जोधपुर में किसी व्यापारी को गोली लगी हो या किसी ब्राह्मण की बेटी को सामन्त शाही लोगों ने जिंदा जलाया या फिर और कोई मुद्दा हो उन्होंने प्राथमिकता से सदन मे आवाज उठाई है।

गहलोत-वसुंधरा मिले हुए हैं
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी जमकर आरोप लगाए और कहा कि वो गांधीवादी छवि का झूठा दिखावा करते हैं और वसुंधरा से मिले हुए हैं। इसलिए उन्होंने अपने कार्यकाल में वसुंधरा के 2003 से लेकर 2008 तक के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच नहीं करवाई।