इस तरह बदल गया शमी का खूबसूरत ‘जहां’
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के जीवन में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। उनकी लव स्टोरी हेट स्टोरी में तब्दील हो चुकी है, हालांकि शमी यही कहते हैं, कि वे अब भी अपनी पत्नी हसीन जहां को बेहद प्यार करते हैं।
बता दें कि हसीन से उनकी मुलाकात 2012 में आईपीएल मैच के दौरान ही हुई थे। हसीन चीयर लीडर थीं, ग्रेजुएट के बाद उन्होंने मॉडलिंग में ही अपना कॅरियर बनाना तय कर लिया था। कहते हैं कि हसीन को देखते ही शमी उनके प्यार में पड़ गए थे। दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग भी की। दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन हसीन को शादी के बाद अपना मॉडलिंग कॅरियर छोडऩा पड़ा।