23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Video: सीएम गहलोत के 19 जिलों की घोषणा के बाद, कांग्रेस नेता चौधरी बोले: मामला तहस-नहस कर दिया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में 19 नए जिलों और 3 संभाग मुख्यालयों की घोषणा

Google source verification

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को विधानसभा में 19 नए जिलों और 3 संभाग मुख्यालयों की घोषणा की। सीएम की इस घोषणा के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चौधरी यह कहते नजर आ रहे है: ‘मामला तहस नहस कर दिया।’

वायरल वीडियो शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। जिसमें हरीश चौधरी आगे की सीट पर ड्राइवर के साथ बैठे हैं। वहीं पीछे की सीट पर भी कोई बैठे है। चौधरी हंसते हुए बोल रहे हैं: ‘मामला तहस नहस कर दिया।’ इस दौरान पीछे से आवाज आई 20 जिला, इस पर बात को काटते हुए चौधरी बोले नहीं 19 जिला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सब इसका अपने—अपने हिसाब से मतलब निकाल रहे हैं।