16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेठानी और चचेरी बहन के साथ बनाता था नाजायज संबंध, आशिक को महिला ने रोका तो नहीं हुआ बर्दाश्त, फिर…

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ की जा रही है।

2 min read
Google source verification

जयपुर। अवैध संबंध को छिपाने के लिए एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर महिला का मर्डर कर डाला। चौकाने वाली यह है कि इस मर्डर को करने से पहले आरोपियों ने कई क्राइम एपिसोड देखे। जिसमें मर्डर करने और उसके बाद कैसे बचा जाएं। यह सारा प्लान तैयार किया। जिसके बाद आरोपी ने महिला का मर्डर किया और उसके बाद हत्या के विरोध में खुद अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गया। पुलिस भी मर्डर की गुत्थी में उलझ गई। लेकिन केस इन्वेस्टिगेशन में लगातार लगी रही। जिसके बाद पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए युवक को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। मामला बीकानेर का है।

पुलिस ने बताया कि 7 मार्च को मांगीलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी का शव घर में अध जला मिला है। उसकी पत्नी मनीषा का शव देखकर पुलिस को शक हो गया था कि किसी ने हत्या की है। घटना स्थल पर एक दरवाजा खुला था, वहीं से पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के लिए घटनास्थल के आस-पास व बीकानेर से आने जाने के रास्ते पर करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए तथा घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए।

घटना स्थल के आस-पास डोर-टू-डोर सर्वे कर करीब 300 लोगों से पूछताछ की व पुलिस टीमों द्वारा महिला के शव मिलने वाले घटनास्थल के पास लगातार सात दिनों तक दिन रात उस रूट से आने जाने वाले करीब 500 लोगों से जानकारी जुटाई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। जिसके बाद हत्यारे गोपाल कुम्हार को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी गोपाल कुम्हार ने बताया कि उसके मृतका की जेठानी व चचेरी बहिन सुमन के साथ पिछले करीब एक साल से अवैध संबंध थे। इसका पता कुछ समय पहले मृतका को लगा। उसने विरोध किया। आरोपी गोपाल कुम्हार व उसकी प्रेमिका सुमन ने मृतका की हत्या करने का प्लान किया। इसके लिए दोनों ने कई वेब सीरीज व क्राइम एपिसोड देखे। आरोपी गोपाल कुम्हार को उसकी प्रेमिका ने मृतका के घर की सारी जानकारियां उपलब्ध करवाई। मृतका कब कब घर अकेली रहती है। हत्या करने से दो दिन पूर्व भी आरोपी ने घटनास्थल पर आकर अपनी प्रेमिका के साथ मृतका के घर की रेकी की।

सात मार्च को आरोपी ने मृतका के घर जाकर उसको विश्वास में लिया। कॉलोनी में कोई काम से आने का बताकर मृतका के घर पर बैठकर चाय पी। मृतका के घरेलू कार्य के दौरान धोखे से उसके सिर पर किसी भारी हथियार से वार कर गंभीर चोटें मारी। इतना जोर से मारा कि उसकी मौत हो गई। मृतका की लाश पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दी। इसके बाद आरोपी मृतका की हत्या को लेकर मोर्चरी के आगे धरना में शामिल हुआ। पुलिस ने गोपाल कुम्हार पुत्र आसुराम कुम्हार उम्र 41 साल निवासी वॉर्ड नम्बर 20 नयाबास गोशाला के पास बीदासर चूरू को गिरफ्तार किया है। वहीं महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।