11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली का सामान बताकर भागने की कर रहा था कोशिश…पुलिस ने 82 लाख की शराब के साथ धड़ दबोचा

दौलतपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात दौलतपुरा टोल प्लाजा के पास शराब से भरा कंटेनर पकड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Mar 21, 2024

rajasthan_news_1.jpg

जयपुर. दौलतपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात दौलतपुरा टोल प्लाजा के पास शराब से भरा कंटेनर पकड़ा है। करीब 82 लाख रुपए मूल्य की अंग्रेजी शराब अवैध रूप से पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दौलतपुरा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रोक लिया। पूछताछ करने पर चालक ने कंटेनर में बिजली का सामान होना बताया। पुलिस ने जांच की तो पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब भरी मिली। चालक ने बताया कि विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब गुजरात ले जाई जा रही है। पुलिस ने कंटेनर चालक सचेतगढ़ (जम्मू) निवासी विक्रम सिंह जाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कंटेनर में शराब के 865 कार्टन भरे थे। शराब की कीमत करीब 82 लाख रुपए बताई जा रही है।

फिर मिली सफलतापुलिस ने 2 मार्च को कंटेनर से 70 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की थी। 6 मार्च को 14 लाख का डोडा पोस्त का चूरा और अब 82 लाख की शराब जब्त की है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan Politics : राजस्थान में सीएम भजन लाल शर्मा ने संभाली लोकसभा चुनाव की कमान, जानें आज क्या रहेगा ख़ास?

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग