12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : राजस्थान में सीएम भजन लाल शर्मा ने संभाली लोकसभा चुनाव की कमान, जानें आज क्या रहेगा ख़ास?

Lok Sabha Election in Rajasthan : चुनावी मोड में सीएम भजनलाल, हाड़ौती में 'झटके' के बीच सीएम भजनलाल का कोटा दौरा आज, नेता-कार्यकर्ताओं को करेंगे रिचार्ज  

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Nakul Devarshi

Mar 21, 2024

cm bhajan lal sharma kotaa visit amidst lok sabha election 2023

राजस्थान में BJP को एक और बड़ा झटका, राहुल कस्वां के बाद अब ये वरिष्ठ नेता कांग्रेस में हो रहा शामिल

[typography_font:14pt]झटके के बीच हाड़ौती दौरा
[typography_font:14pt]सीएम भजन लाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आज ऐसे समय पर कोटा दौरे पर पहुँच रहे हैं, जब हाड़ौती में भाजपा को बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, कोटा में भाजपा की राजनीति में कई वर्षों तक ख़ास पहचान रखने वाले पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता प्रह्लाद गुंजल भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं।

[typography_font:14pt]आज ऐसे चलेगा दिनभर का शेड्यूल
[typography_font:14pt]सीएम भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आज कोटा में तीन लोकसभा क्षेत्र की कलस्टर मिटिंग लेकर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। कोटा के जवाहर नगर स्थित सत्यार्थ भवन में कोटा-बूंदी, झालावाड़-बारां और भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की कलस्टर बैठक लेंगे। इसके बाद यहीं तीनों संसदीय क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

[typography_font:14pt]कोटा के बाद दोनों नेता शर्मा-जोशी आज ही भरतपुर पहुंचकर भरतपुर, करौली-धौलपुर और टोंक-सवाई माधोपुर क्लस्टर की लेंगे बैठक लेंगे और फिर शाम को जयपुर पहुंचकर जयपुर, जयपुर ग्रामीण और दौसा क्लस्टर की बैठक लेंगे।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंचा राजस्थान का ये गंभीर मुद्दा, फ़ौरन 'एक्शन' लेने की लगाई गुहार

[typography_font:14pt;" >सीएम भजनलाल ने संभाली कमान

लोकसभा चुनाव में भाजपा के 'मिशन-25' का संकल्प पूरा करने के लिए पार्टी ने प्रयास तेज़ कर दिए हैं। संगठन को इस टारगेट तक पहुंचाने में सीएम भजनलाल शर्मा ने कमान संभाल ली है। वे अब तक अजमेर, बीकानेर, झुंझुनूं, उदयपुर और जोधपुर दौरा करके वहां के क्लस्टरों के साथ बैठकें कर चुके हैं।