
Rajasthan weather Alert : कल से फिर विक्षोभ का असर... कई जिलों में बरसेंगे मेघ
जयपुर. राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। हीटवेव का दौर सुस्त हो गया है। माना जा रहा है कि अगले दो तीन दिन प्रदेशभर में गर्मी के तेवर थोड़ेे नरम रहने और हीटवेव नहीं चलने की संभावना है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में आज तडक़े से बादलों की आवाजाही बने रहने पर लोगों को धूप की तपन से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के छह जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में आज तडक़े से बादलों की आवाजाही बनी रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, हनुमानग? जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज दिन का तापमान सामान्य या उसके आस पास रहने की संभावना है।
दिन में सामान्य, रात के तापमान में उतार चढ़ाव
बीते 24 घंटे में कई जिलों में दिन में पारा सामान्य के करीब रहा लेकिन रात के तापमान में एक दो डिग्री सेल्यिसस तक बढ़त दर्ज की गई । हवा में मौजूद नमी के कारण गर्मी के तेवर अभी थो?े नरम रहने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
प्रदेश के अजमेर 25.4, भीलवाड़ा 20.5, अलवर 20, जयपुर 25.4, पिलानी 20.6, सीकर 19.5, कोटा 27.5, चित्तौड़ 21.8, डबोक 20.2, धौलपुर 22.9, डूंगरपुर 25.2, सिरोही 19.6, फतेहपुर 21.1, करौली 21.4, माउंट आबू 18, बाड़मेर 25.4, जैसलमेर 23.8, जोधपुर शहर 25, फलोदी 26.6, बीकानेर 25.4, चूरू 22.5, श्रीगंगानगर 20.3, संगरिया 19.4 और जालोर में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published on:
05 Apr 2024 01:24 pm
