
जयपुर। राजस्थान में मानसून की बारिश ( heavy rain in rajasthan ) का दौर जारी है। इस बार कई जिलों में इंद्रदेव की मेहरबानी बनी हुई है। बारिश से कई इलाके तर-बतर हो रहे हैं। भारी बारिश से नदी-नालों में आया उफान लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। राजधानी जयपुर में सावन के तीसरे सोमवार को बदरा ( rain in jaipur ) राहत बनकर बरसे। शहर के आगरा रोड़, गोनेर रोड़, खानियां-बंधा, घाट की गुणी, खो नागोरियान, ट्रांसपोर्ट नगर सहित कई जगह बारिश हुई। करीब आधे घटें तक हुई बारिश के दौरान जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़क किनारे दुपहिया वाहन चालक बरसात से छिपते नजर आए। मौसम के बदले मिजाज और सावन के तीसरे सोमवार से पिकनिक स्थलों पर दौहरा रंग जमा है। पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्यां में लोगों का जमावड़ा लगा है।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद से आसमां में काली घटाएं छा गई। प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। अगले चौबीस घंटे में बारिश का दौर कुछ सुस्त पड़ने की आशंका भी जताई है लेकिन सप्ताह के मध्य तक फिर से प्रदेश के कई इलाकों को मानसून तर करने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी इलाकों में बने निम्न वायुदाब के असर से प्रदेश में उत्तर-पूर्व से लेकर पश्चिमी जिलों तक मौसम की हलचल तेज हो गई है। इसके चलते प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद जगी है।
यहां बारिश बन गई आफत
राजस्थान के कई जिले बरसाती पानी से जलमग्न हो गए। भीलवाड़ा में तेज बरसात से घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रतापगढ़ में बारिश के पानी में बहने से दो महिलाओं की मौत हो गई। महिलाएं बहते पानी के नाले को पार कर रही थी। इस दौरान पानी का वैग तेज होने से दोनों महिलाएं रास्ता पार करते समय बह गई।
Updated on:
05 Aug 2019 05:20 pm
Published on:
05 Aug 2019 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
