26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में मौत लाई बारिश, बारिश के चलते दीवार ढही, पिता-पुत्री समेत कई लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया और हादसा हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
heavy-rain-alert.png

जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में चल रही मूसालधार बारिश के चलते अब हादसे होना शुरु हो गए हैं। कहीं पर नहर और नदियों में कटाव आना शुरु हो गया है तो कहीं पर सड़कें धसना जारी है। इस बीच अब बारिश कि चलते बड़े हादसे भी होने लगे हैं। आज सवेरे बारिश के चलते पिता और पुत्री की मौत हो गई।

उन पर दीवार आ गिरी जो बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। हादसा करौली जिले के सपोटरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि बगीदा पंचायत क्षेत्र में यह हादसा हुआ भागीरथ पुरा गांव में हुआ। जिस समय हादसा हुआ उस समय परिवार छत के नीचे सो रहा था। लेकिन लगातार बारिश के चलते दीवारें कमजोर हो गई और एक दीवार पिता रामचरण और पुत्री निशा पर आ गिरी।

पुत्र भी मलबे में दबा लेकिन उसे जीवित बाहर निकाल लिया गया। दोनो शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद से घर में कोहराम गचा हुआ है। उधर पाली जिले में बगड़ी नगर थाना क्षेत्र में स्थित गजनाई गांव में बारिश के चलते हादसा होने से एक बच्चे की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया और हादसा हो गया। हादसे में गंभीर घायल युवक को पाली से जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।