जयपुर में बुधवार (14 अगस्त) शाम को मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो करीब 60 मिनट तक चली। इतने समय में ही शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों और बाजारों में कुछ जगहों पर 3 फीट तक और कुछ जगहों पर इससे भी ज्यादा पानी भर गया। शहर का बड़ी चौपड़ और इसके आस-पास के इलाके तालाब बन गए। इस बीच कई वाहन चालक फंस गए और कुछ लोगों ने जान जोखिम में डालकर वाहन आगे बढ़ाया। इसी तरह लोग बाजारों में फंसे रहे। बाद में लोग जलजमाव से होकर अपने घरों को लौटने को मजबूर हुए। बारिश के बाद यहां बनी स्थिति का वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।