10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों में एक दो स्थानों पर भारी बरसात संभव

फागी में कानोलाव बांध की पाल टूटीकॉलोनियों में भरा पानीआज से बरसात की गतिविधियों में कमी की संभावना लेकिन भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों में एक दो स्थानों पर भारी बरसात संभव
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Aug 05, 2021



जयपुर, 5 अगस्त
पिछले कई दिनों से हो रही बरसात के बाद प्रदेश में कई जगह बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बुधवार को जयपुर के फागी कस्बे में कानोलाव बांध की पाल टूट गई जिससे कई कॉलोनियों में पानी भर गया और फागी से चकवाड़ा जाने वाला मार्ग भी टूट गया। बांध की पाल टूटने की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम वहां रवाना हुई। बांध की भराव क्षमता 5 फीट है लेकिन इसमें सात फीट पानी आ गया था। वहीं चंबल में आई बाढ़ से धौलपुर जिले के कई गांवों में जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। राजधानी जयपुर में आज मौसम के मिजाज बदले बदले रहे। दिन भर उमस से लोगों को परेशान किए रखा। कई बार बादल आए लेकिन कई जगह बरसे तो कई जगह बिना बरसे चले गए, बीच बीच में रह रह कर धूप भी निकलती रही। जयपुर में गुरुवार सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक 8.4 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई, वहीं कोटा में 17.2 मिमी और सवाई माधोपुर में 29.5 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बरसात झालावाड़ के अकलेरा में 154 मिमी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से राज्य में वर्षा की गतिविधियों में कमी होगी लेकिन भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों में एक दो स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है जबकि शेष प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 7 अगस्त से 10 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम बरसात हो सकती है जबकि पश्चिमी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 11 अगस्त से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है। सप्ताह के दौरान पूर्वी राजस्थान में सामान्य के आसपास और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं 13 अगस्त से 19 अगस्त तक राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की कमी रहने तथा सामान्य से कम वर्षा दर्ज होने की संभावना है। 20 अगस्त के आसपास राज्य में बारिश की गतिविधियों में पुन: बढ़ोतरी हो सकती है।
तापमान में बढ़ोतरी
बरसात में कमी आने के बाद राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न भागों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर,बीकानेर आदि शहरों के दिन के तापमान में भी वृद्धि हुई। सभी स्थानों का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया जो दो दिन पहले तक 30.0 डिग्री सेल्सियस से कम था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर का 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 32.4 25.0
जयपुर 33.0 25.5
कोटा 31.5 25.2
डबोक 31.6 25.0
बाड़मेर 38.2 26.4
जैसलमेर 38.2 25.1
जोधपुर 35.7 25.1
बीकानेर 38.7 27.4
चूरू 37.4 25.3
श्रीगंगानगर 40.7 29.8
भीलवाड़ा 33.0 25.0
वनस्थली 32.8 25.6
अलवर 33.6 27.8
पिलानी 36.3 26.1
सीकर 35.0 22.5
चित्तौडगढ़़ 32.0 24.5
फलौदी 40.2 26.2
सवाई माधोपुर 33.6 24.8
धौलपुर 32.6 25.3
करौली 34.3 26.6
नागौर 35.2 24.6
टोंक 33.7 25.1
बूंदी 31.8 24.9