जयपुर। अब राजधानी में देश विदेश से आने वाले पर्यटक पांच हजार रुपए में आसमान से जयपुर शहर की विरासत ओर खुबसूरती को निहार सकेंगे। राजस्थान पर्यटन निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड और पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा दिल्ली रोड पर होटल शिव विलास से जॉय राइड सेवा का शुभारंभ किया। जॉय राइड सेवा उपलब्ध कराने वाली एविएशन कपंनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि जॉय राइड के लिए एक छोटा और एक बड़ा फेरा बनाया है। एक फेरा पांच मिनट का एक फेरा होगा जिसमें आमेर महल दिखाया जाएगा और दूसरे बड़ा फेरा 15 मिनट का होगा। इसमें जयगढ़, आमेर महल, नाहरगढ़ व जयपुर शहर की सैर कराई जाएगी। छोटे फेरे का किराया 5 हजार और बडे़ फेरे का किराया 15 हजार रखा गया है।