10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कोरोना से जंग’ : कहीं बांटे मास्क, किसी ने दिया अपना वेतन

Coronavirus ।। कोरोना वायरस जैसी विश्वव्यापी महामारी से लड़ने के लिए सीएम अशोक गहलोत की अपील के बाद लोग लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, मंत्री, विधायक से लेकर उद्योगपति समेत अन्य समाजसेवी वर्ग के लोग इस मुश्किल घड़ी में अपनी तरफ से सहायता कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anant Kumar Das

•

Updated: 24 Mar 2020, 9:38 PM IST

'कोरोना से जंग' : कहीं बांटे मास्क, किसी ने दिया अपना वेतन

'कोरोना से जंग' : कहीं बांटे मास्क, किसी ने दिया अपना वेतन

कोरोना वायरस जैसी विश्वव्यापी महामारी से लड़ने के लिए सीएम अशोक गहलोत की अपील के बाद लोग लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, मंत्री, विधायक से लेकर उद्योगपति समेत अन्य समाजसेवी वर्ग के लोग इस मुश्किल घड़ी में अपनी तरफ से सहायता कर रहे हैं। इसी कड़ी में मालवीय नगर विधायक व पूर्व चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने अपने विधायक कोष से एक लाख रुपए के अलावा अपना एक माह का वेतन भी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देने की घोषणा की है।

इधर, राजस्थान पीएचइडी तकनीकी कर्मचारी संघ से जुड़े प्रदेश के जलदाय कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया है। मंगलवार को जलदाय मंत्री बीडी कल्ला के निवास पर जाकर प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय ने राजस्थान पीएचइडी तकनीक कर्मचारी संघ की ओर से एक दिन का वेतन काटे जाने की सहमति का पत्र सौंपा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस जैसी विश्वव्यापी महामारी के चलते जलदाय कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया है कि वे अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाएंगे। जिससे इस महामारी की लड़ाई को हर स्तर पर मजबूती से लड़ा जा सके। इधर, कोरोना महामारी को देखते हुए राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य कर्मचारियों का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाने का निर्णय किया है।

-पशुपालन विभाग के कर्मचारी भी करेंगे मदद
पशुपालन विभाग के कर्मचारी स्वेच्छा से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 राहत कोष में देंगे। राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सैनी एवं प्रमुख महामंत्री अर्जुन शर्मा ने बताया कि सहायक सूचना अधिकारी, पशु चिकित्सा सहायक एवं पशुधन सहायक मार्च माह के एक दिन का वेतन सीएम राहत कोष में देंगे। उन्होंने इसको लेकर कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया को पत्र सौंपा है।

-हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि कोरोना से लड़ने के लिए राजस्थान आवासन मंडल के पूरे राजस्थान के सभी अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री सहायता कोष के तहत गठित कोविड-19 कोष में अपना एक दिन का वेतन देंगे। बतादें कि राजस्थान आवासन मंडल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह रमाणा और उनकी कार्यकारिणी ने सभी कर्मचारियों की सहमति से आयुक्त को मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 में एक दिन का वेतन देने का आग्रह किया था। आयुक्त ने कार्यकारिणी के आग्रह को स्वीकार करते हुए इस कोष में एक दिन के वेतन कटौती के आदेश जारी करने के निर्देश दिए।

-बांटे मास्क, किया जागरूक
शहर में पानीपेच स्थित शिवपथ में संजय कॉलोनी विकास समिति की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए कॉलोनीवासियों को मास्क बांटा गया। कॉलोनीवासियों को हिदायत दी गई कि वे अपने घर पर ही रहें और कोई जरूरी काम या फिर राशन आदि लेना हो तो मास्क लगा कर घर से बाहर निकलें। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा, संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।