22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोविड में जरूरतमंदों का मददगार बना हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप

  एक माह में 1350 से अधिक लोगों को की मददसचिन पायलट व मनोज वाजपेयी ने सराहा योगदान

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jun 06, 2021

कोविड में जरूरतमंदों का मददगार बना हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप

कोविड में जरूरतमंदों का मददगार बना हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप



जयपुर, 06 जून।
कोविड 19 के दौर में हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की ओर से 1350 से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा चुकी है। ग्रुप ने कोविड की दूसरी लहर में नई पहल की गई, जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर, प्लाज्मा, बिस्तर, भोजन आदि की वेरीफाइड जानकारी उपलब्ध कराई गई। जयपुर के पूर्णिमा ग्रुप ऑफ कॉलेजज के स्टूडेंट्स द्वारा शुरू किए गए हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप से वर्तमान में करीब 35 युवा जुड़े हुए हैं, जिनके द्वारा मुख्य रूप से जरूरतमंदों को भोजन, शिक्षा और वस्त्र की उपलब्धता कराई जाती है।
हेल्पिंग हैंड्स से जुड़े रितिक बांगड़ बताते हैं कि 28 अप्रेल को हमने कोविड ड्राइव की शुरुआत की। इसके तहत ग्रुप ने शहर में उपलब्ध हॉस्पिटल बेड्स, ऑक्सीजन, दवाओं और विभिन्न संगठनों द्वारा वितरित किए जा रहे खाद्य पदार्थों और अन्य संसाधनों की जानकारी जुटाई और इनसे निरंतर संपर्क में रहे। सोशल मीडिया और वेबसाइट पर हेल्पलाइन पर कई लोगों ने संपर्क किया, जिनमें से एक माह के दौरान 1350 से अधिक लोगों की मदद की गई। हमारी टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन 16 घंटे से अधिक काम किया कि जरूरतमंदों को जल्द से जल्द उपयुक्त जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस मुश्किल दौर में उनकी परेशानी और अधिक ना बढ़े। इसमें टीम के प्रत्येक सदस्य का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। लोगों को उपलब्ध कराई गई जानकारी का सही होना भी अत्यंत आवश्यक था, जिससे गलत जानकारी की वजह से किसी की परेशानी और अधिक ना बढ़े, इसके लिए तथ्यों के सत्यापन पर विशेष फोकस किया गया।
सचिन पायलट और मनोज वाजपेयी जैसे कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा हेल्पिंग हैंड्स के योगदान का समर्थन करते हुए ग्रुप के ट्वीट को रीट्वीट भी किया।