6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां किसान टमाटर की आड़ में उगा रहा था धीमा जहर

1500 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, एनडीपीएस में प्रकरण दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
सल्लोपाट थाना पुलिस ने बुधवार को टमाटर की खेती की ओट में बड़े पैमाने पर की जा रही अफीम की खेती का भंड़ाफोड़ करते हुए खेत के मालिक को गिरफ्तार कर करीब 81 किलो (1500 पौधे) अफीम के पौधे जब्त करने की कार्रवाई की। साथ ही खेत मालिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। खेत से बरामद अफीम के डोडे लगे हुए पौधों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
थाना प्रभारी कपिल पाटीदार ने बताया कि सल्लोपाट-गांगड़तलाई मार्ग के किनारे छापरा गांव के पास एक खेत में अवैध रुप से अफीम की खेती डोडे लगे हुए होने की जानकारी बीट प्रभारी से लगी। इस पर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहलीदार तथा पटवारी को बुलवाने के साथ अफीम की खेती को ढूढऩा शुरु किया तो पुलिस को एक तारबंदी वाला खेत दिखाई पड़ा। उसमें पुलिस को क्यारियों के ओर पास तो टमाटर तथा अन्य सब्जीयों के पौधे लगे हुए दिखाई पड़े और क्यारियों के भीतर अफीम के डोडे लगे हुए पौधे दिखाई पड़े, जिनको पुलिस ने जाप्ते की मदद से उखड़वाया और बोरी में भरकर जब्त करने की कार्रवाई की। साथ ही पटवारी की मदद से असली खेत मालिक मेगा को गिरफ्तार किया गया।

ढाई हैक्टेयर में थी खेती
कपिल पाटीदार ने बताया कि आरोपित ने करीब ढाई हैक्टेयर में अफीम की खेती कर रखी थी, जिसका मेगा के पास कोई लाइसेंस नहीं था। फसल पकने ही वाली थी। उसमें डोडे लग गए थे। इसके चलते कुछ दिन बाद ही आरोपित फसल को काटने वाला था। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच कलिंजरा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह को सौंपी गई है। जो अब इस प्रकरण में अनुसंधान करेंगे।