
यहां चुनावी साल में बुजुर्गो को चश्मे से लेकर व्हील चेयर तक देगी सरकार
यहां चुनावी साल में बुजुर्गो को चश्मे से लेकर व्हील चेयर तक देगी सरकार
जयपुर।
राजस्थान सरकार प्रदेश में व्योश्री योजना से 60 पार बुजुर्गों की नैया पार लगाने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के बुजुर्गों को बढती उम्र की 4 प्रकार की दुर्बलता के लिए 8 तरह के उपकरण राज्य सरकार उपल्बध कराएगी। जिसमें जिसमें कमजोर नरज वाले बुजुर्गों के लिए चश्मा, कम सुनाई देने वाले व्यक्तियों को श्रवण यंत्र, दातों की कमी वाले लोगों को कृत्रिम जबड़ा/दांत तथा चलने फिरने में दुर्बलता वाले लोगों को छड़ी, वॉकर, कोहनी वेसाखी एवं व्हील चेयर इस योजना के तहत उपलब्ध कराये जाऐंगे।
असल में केन्द्र सरकार राष्ट्रीय व्योश्री योजना के तहत बुजुर्गों को यह सुविधाएं देगी। जिससे वे अपनी जीवनचर्या बिना किसी परेशानी के साथ पूरी कर चुकें। क्योंकि बढती उम्र में कई बीमारियों का इलाज इतना आसान नहीं होता है और अगर कुछ उपकरण बुजुर्गो को उपलब्ध कराए जाएं तो उनको जीवन जीने में आसानी होती है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी ने गुरूवार को जिला परिषद के सभागार में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आयोजित किये जाने वाले चिह्नीकरण शिविरों की तैयारी के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि सभी मिलकर इस का प्रचार-प्रसार करे और बड़े निमित को लेकर इस अभियान के सारथी बने।
बुज़ुर्गों के सम्मान की महती योजना
सामाजिक न्याय एवं अधिकारी मंत्री ने कहा कि हमारे देश में बुजु़र्गों एवं माता पिता के सम्मान की संस्कृति है, इसी दिशा में केन्द्र सरकार ने यह बड़ी महती योजना बनाई है। इसमें मानवीय धर्म को सर्वोपरी मानते हुए वंचित वर्ग के लोगों को योजना का पूरा फायदा दिलाने के लिए प्रयास करे। उन्होंने सामाजिक संगठनों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को भी साथ लेकर इस अभियान को सफल बनाने को कहा। जिला प्रमुख श्री मूलचन्द मीना ने कहा कि 60 वर्ष की आयु पार कर चुके बीपीएल श्रेणी के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने यह विशेष योजना बनाई है। इसमें पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े लोग बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे।
जयपुर जिले में शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित
जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि जिले में पंचायत समितियों तथा नगर निगम क्षेत्र के अलग अलग जोन में आयोजित होने वाले शिविरों की तिथि का निर्धारण किया जा चुका है, इन शिविरों में योजना के मूल उद्देश्य के अनुरूप पात्र बुज़ुर्गों को लाभ दिलाने के लिए उपखण्ड एवं विकास अधिकारियों को सक्रियता से प्रयास करने के निर्देश दिये गये है।
Published on:
13 Jul 2018 08:31 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
