
Heritage Kids Fashion Show: हेरिटेज किड्स फैशन शो में बच्चों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। फैशन शो में 2 से 12 साल के बच्चे अपनी अदाओं के दम पर फैशन के दिग्गजों को रिझाएंगे। कार्यक्रम संयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि शो के तहत अजमेर रोड स्थित प्राइम सफारी होटल पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम हुआ। इस दौरान चाइल्ड मॉडल-एक्टर अर्विक बैराठी, मिस राजस्थान की विनर्स आस्था, मुस्कान, परिधि, तरुश्री, मानसी, भावना सहित अन्य मौजूद थे।
फैशन शो का उद्देश्य ऐसे बच्चों को मंच देना का है, जिनके पैरेंट्स अपने बच्चों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है। शो के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 5 मई तक चलेंगे। इसके बाद फाइनलिस्ट बच्चों के ऑनलाइन-ऑफलाइन ग्रूमिंग सेशन फैशन से जुड़े एक्सपर्ट लेंगे।
अर्चना ने बताया कि शो के दौरान विभिन्न एक्टिविटीज होंगी। जहां चाइल्ड मॉडल-एक्टर अर्विक बैराठी का डांस परफॉर्मेंस आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके साथ ही अनन्य सोच सेवा संस्थान की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
हेरिटेज किड्स फैशन शो का आयोजन 18 मई को इंद्रलोक सभागार में होगा, जहां नौनिहाल रैंप वॉक कर सभी का दिल जीतते हुए नजर आएंगे। अनन्य सोच सेवा संस्थान की ओर से आयोजित ये किड्स फैशन शो तीन कैटेगरी 2 से 5, 6 से 8 और 9 से 12 में आयोजित होगा।
Published on:
27 Apr 2024 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
