
समानीकरण का विरोध शुरू, आंदोलन की राह पर पार्षद
Heritage Municipal Corporation जयपुर। हैरिटेज नगर निगम के हवामहल—आमेर जोन में सफाई कर्मचारियों को समानीकरण के नाम पर एक वार्ड से हटाकर दूसरे वार्ड में लगाने का विरोध शुरू हो गया है। cleaning staff equalization वार्ड संख्या 8, 9 व 24 से 33 सफाई कर्मचारियों को हटाकर कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में लगाने का इन वार्डों के भाजपा पार्षदों ने विरोध जताया है। भाजपा पार्षदों के वार्डों में भेदभाव किया जा रहा है।
हवामहल जोन क्षेत्र के भाजपा पार्षदों के तीन वार्डों से पिछले माह 33 सफाई कर्मचारियों को हटाकर कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में लगा दिया। इसमें वार्ड 9 से 16 सफाई कर्मचारियों को हटाकर वार्ड संख्या 1, 2, 5, 7, 16 व 19 में लगा दिया गया। वहीं वार्ड 8 से 10 सफाई कर्मचारियों को हटाकर वार्ड संख्या 29 व 30 में लगा दिया गया, जबकि वार्ड 24 से 6 कर्मचारियों को हटाकर वार्ड 19 व 26 में लगा दिया गया। वहीं वार्ड 25 से भी एक कर्मचारी को हटाकर वार्ड 26 में लगाया गया है। इसे लेकर वार्ड 8 से भाजपा पार्षद राजेश महावर, वार्ड 9 से भाजपा पार्षद रजत विश्नोई व वार्ड 24 से भाजपा पार्षद माणक चंद शर्मा पिछले दिनों निगम आयुक्त अवधेश मीना से भी मिले और सफाई कर्मचारी हटाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। पार्षद रजत विश्नोई का कहना है कि समानीकरण के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। हैरिटेज नगर निगम का कांग्रेसीकरण कर दिया गया है। मेरा वार्ड 55 गलियां व 12 मोहल्ले है। महिला सफाई कर्मचारी ही लगा रखे है, जो सिर्फ झाडू निकालती है। सड़क से कचरा नहीं उठ रहा है। वहीं पार्षद राजेश महावर का कहना है कि वार्ड से सफाई कर्मचारी हटाकर कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में लगा दिया, अगर जिन कर्मचारियों को हटाया गया है, उन्हें वापस वार्डों में नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
निर्दलीय पार्षद भी नाराज...
वार्डों में सफाई कर्मचारियों के समानिकरण को लेकर निर्दलीय पार्षद भी नाराज है। निर्दलीय पार्षदों का कहना है कि उनके वार्ड बड़े है, जबकि समानीकरण के नाम पर उनके वार्डों में कर्मचारी नहीं बढ़ाए गए, वहीं भाजपा के वार्डों से कर्मचारी हटाकर कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में लगा दिए गए। इन निर्दलीय पार्षदो का कहना है कि उनके समर्थन से कांग्रेस का बाेर्ड बना है, इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
Published on:
19 Feb 2022 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
