16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMICRON ‘रोको—टोको अभियान’ से करेंगे COVID को लेकर जागरूक

OMICRON Rajasthan Jaipur शहर में बढ़ते कोरोना संग्रहण को लेकर हैरिटेज नगर निगम ने भी तैयारी तेज कर दी है। Heritage Municipal Corporation की ओर से लोगों को AWARE COVID 19 जागरूक करने के लिए 'रोको टोको' अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत लोगों को कोविड प्रोटोकॉल को लेकर जागरूक करने के साथ मास्क लगाने के लिए समझाइश की जाएगी। इसके बाद अगर लोग मास्क नहीं लगाते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।

2 min read
Google source verification
OMICRON 'रोको—टोको अभियान' से करेंगे COVID को लेकर जागरूक

OMICRON 'रोको—टोको अभियान' से करेंगे COVID को लेकर जागरूक

OMICRON Rajasthan Jaipur शहर में बढ़ते कोरोना संग्रहण को लेकर हैरिटेज नगर निगम ने भी तैयारी तेज कर दी है। Heritage Municipal Corporation की ओर से लोगों को AWARE COVID 19 जागरूक करने के लिए 'रोको टोको' अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत लोगों को कोविड प्रोटोकॉल को लेकर जागरूक करने के साथ मास्क लगाने के लिए समझाइश की जाएगी। इसके बाद अगर लोग मास्क नहीं लगाते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस अभियान के दौरान मुख्य फोकस शहर के बाजार, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अधिक रहेगा।

नगर निगम अधिकारियों की मानें तो कोरोना रोकथाम को लेकर प्रयास शुरू कर दिए गए है। इसके लिए लोगों को मास्क बांटना शुरू कर दिया गया है। वहीं शहर में जगह—जगह बैनर पोस्टर लगाकर लोगों को कोविड गाइडलाइन की पालना करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में नए साल के इस पहले सप्ताह में हैरिटेज निगम की ओर से 'रोको—टोको' अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें निगम अधिकारियों के साथ कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ये टीम बनाकर शहर में बाजारों व भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर बिना मास्क मिलने वाले लोगों को टोकेंगे और मास्क लगाने के लिए समझाइश करेंगे। समझाइश के बाद भी अगर लोग मास्क नहीं लगाते मिले तो जुर्माना वसूल किया जाएगा।

अभी तक की तैयारी...
— हैरिटेज नगर निगम ने शुरू किया कोविड जागरूकता अभियान
— लोगों को बांटेंगे 2 लाख मास्क
— प्रथम चरण में डेढ़ लाख मास्क बांटना किया शुरू
— 50 हजार मास्क खरीदने के लिए लगाया टेंडर

ये भी तैयारी...
— जोन वाइज नोडल अधिकारी तय किए जाएंगे, इन अधिकारियों की कोविड प्रोटोकॉल की पालना कराने के साथ जनजागरण अभियान की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
— पार्षदों, विभिन्न संगठनों व व्यापारिक संगठनों के साथ जनजागरण अभियान शुरू करेंगे। इसमें व्यापारियों का सहयोग भी लिया जाएगा।
— विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से टीम बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
— कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने वालों पर जुर्माना वसूल किया जाएगा।