10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम पहुंचे मुख्य सचेतक, बनी सहमति

सफाई कर्मचारियों (sweepers) ने अपनी 8 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर गुरुवार केा हेरिटेज नगर निगम मुख्यालय (Heritage Municipal Corporation) में सभा की। इस बीच मुख्य सचेतक महेश जोशी भी सभा स्थल पहुंचे। इसके बाद नगर निगम प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच 7 सूत्रीय मांग पत्र पर सहमति हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को सफाई के अतिरिक्त अन्य कार्यों में नहीं लगाने और सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारी को सम्मानित और पुरस्कृत (rewarded) करने पर सहमति बनी।
less than 1 minute read
Google source verification
नगर निगम पहुंचे मुख्य सचेतक, बनी सहमति

नगर निगम पहुंचे मुख्य सचेतक, बनी सहमति

नगर निगम पहुंचे मुख्य सचेतक, बनी सहमति
— हेरिटेज नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की सभा
— सफाई कर्मियों की लंबित 8 सूत्रीय मांगों को हेरिटेज निगम प्रशासन माना
— सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारी को करेंगे सम्मानित और पुरस्कृत

जयपुर। सफाई कर्मचारियों (sweepers) ने अपनी 8 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर गुरुवार केा हेरिटेज नगर निगम मुख्यालय (Heritage Municipal Corporation) में सभा की। इस बीच मुख्य सचेतक महेश जोशी भी सभा स्थल पहुंचे। इसके बाद नगर निगम प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच 7 सूत्रीय मांग पत्र पर सहमति हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को सफाई के अतिरिक्त अन्य कार्यों में नहीं लगाने और सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारी को सम्मानित और पुरस्कृत (rewarded) करने पर सहमति बनी।

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाइ श्रमिक संघ के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर हेरिटेज निगम मुख्यालय में सभा की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संघ के संरक्षक व मुख्य सचेतक महेश जोशी ने निगम मुख्यालय पहुंच कर महापौर मुनेश गुर्जर से वार्ता की। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की सभा के बीच गए और नगर निगम प्रशासन व सफाई कर्मचारियों में सहमति करवाई। इस बीच सफाई कर्मचारियों को अन्य कामों से हटाकर सफाई कार्य में लगाने, स्थाईकरण हुए सफाई कर्मचारियों का बढ़ा हुआ वेतन मान देने, जीपीएस से संबंधित भुगतान करने और समर्पित अवकाश का भुगतान करने जैसी मांगों पर सहमति बनी। संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की मांगे मान ली है।

महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों पर सहमति बन गई है। कुछ मांगों का निस्तारण अभी कर दिया है, बाकि की जैसे—जैसे बजट आएगा, निस्तारण कर दिया जाएगा।