17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेयर मुनेश गुर्जर की मंत्री खाचरियावास के सामने दावेदारी से गहराया विवाद, खिलाफत में लामबंद हुए 38 पार्षद

Mayor Munesh Gurjar: विधायकों के दखल के बाद हैरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ कांग्रेस के पार्षदों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसी पार्षद आज प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा से मिलेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
मेयर मुनेश गुर्जर की मंत्री खाचरियावास के सामने दावेदारी से गहराया विवाद, खिलाफत में लामबंद हुए 38 पार्षद

मेयर मुनेश गुर्जर की मंत्री खाचरियावास के सामने दावेदारी से गहराया विवाद, खिलाफत में लामबंद हुए 38 पार्षद

जयपुर। विधायकों के दखल के बाद हैरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ कांग्रेस के पार्षदों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसी पार्षद आज प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा से मिलेंगे। इनमें हवामहल विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर तीन विधानसभा क्षेत्र के पार्षद एकजुट होकर इनसे मुलाकात करेंगेे और मेयर को हटाने के साथ उसकी गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

मेयर मुनेश गुर्जर ने सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी जताने के साथ ही मामले ने तूल पकड़ लिया। मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और विधायक रफीक खान व अमीन कागजी अब खुलकर मेयर की खिलाफ खड़े हो गए है। जानकारों की मानें तो तीनों विधायकों ने अपने—अपने कांग्रेसी पार्षदों को मेयर विरोध में उतार दिया है, जो पार्षद विरोध में नहीं आ रहे थे, उनपर दबाव भी बनाया गया बताते हैं। हालांकि हवामहल और आमेर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी पार्षद अभी भी मेयर के समर्थन में नजर आ रहे है। वहीं किशनपोल से आयशा सिद्दिकी, आदर्श नगर से उमर दराज ने इस घटनाक्रम से दूरी बना रखी है।

तीन विधानसभा क्षेत्र के 38 पार्षद आए विरोध में
मेयर के विरोध में सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी पार्षदों के साथ आदर्श नगर और किशनपोल क्षेत्र के 38 पार्षद है। इनमें कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद भी मेयर के खिलाफ लामबंद है।

पार्षदों की नाराजगी
— कांग्रेसी पार्षद नगर निगम में संचालन समितियों का गठन नहीं होने को लेकर नाराज चल रहे है।
— पार्षदों को अस्थाई बीट्स नहीं मिलने से भी विरोध शुरू हुआ। हालांकि इसे लेकर मेयर खुद पार्षदों के साथ धरने पर बैठ चुकी है।

कितने साथ, कितने दूर
— मेयर के साथ — 12 पार्षद
— मेयर के खिलाफ — 38 पार्षद
— उमर दराज व आयशा सिद्दिकी ने बनाई दूरी