19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

हैरिटेज निगम ने बाजार खुलने से पहले ही अलसुबह 70 दुकानों के लगा दी सील

Nagar Nigam Jaipur: हैरिटेज नगर निगम ने शास्त्री नगर क्षेत्र में इन्द्रा वर्मा कॉलोनी में अलसुबह ही भारी पुलिस जाप्ते के बीच 5 अवैध कॉम्प्लेक्सों में करीब 70 दुकानें सील कर दी। निगम के हवामहल—आमेर जोन के कार्मिकों ने दुकानें खुलने से पहले कार्रवाई की।

Google source verification

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम ने शास्त्री नगर क्षेत्र में इन्द्रा वर्मा कॉलोनी में अलसुबह ही भारी पुलिस जाप्ते के बीच 5 अवैध कॉम्प्लेक्सों में करीब 70 दुकानें सील कर दी। निगम के हवामहल—आमेर जोन के कार्मिकों ने दुकानें खुलने से पहले कार्रवाई की, जिससे निगम को विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जागे निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

इन्द्रा वर्मा कॉलोनी में कच्ची बस्ती क्षेत्र में आवासीय परिसर में अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स संचालित हो रहे थे। निगम अधिकारियों की मानें तो यहां पांच कॉम्प्लेक्स में करीब 70 दुकानें बना ली गई। इनमें कुछ जगहों पर रोड सीमा अतिक्रमण कर दुकानें संचालित की जा रही थी। कुछ ने सैटबैक का उल्लघंन कर अवैध दुकानें बना ली। आज अलसुबह ही दुकानें खुलने से पहले निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। निगम सतर्कता दस्ते व स्थानीय पुलिस थाने के करीब 50 जवानों के जाप्ते के बीच निगम ने एक—एक दुकानों को सील कर दिया। हालांकि इन कॉम्प्लेक्सों में उपर लोग रह रहे थे, ऐसे में निगम कार्मिकों ने सिर्फ दुकानों को ही सील किया।

अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण पर कार्रवाई
जोन उपायुक्त सुरेन्द्र यादव ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। आवासीय परिसर में लोगों ने अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स बना लिए। कुछ जगहों पर रोड सीमा में अतिक्रमण कर लिया गया। बिना स्वीकृति ने निर्माण कर लिए गए। इस पर निगम ने अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण करने पर संपत्तियों को सील कर दिया।