
मिलकर प्रयास किए तो एक दिन में वसूल कर लिए 2 करोड़
जयपुर। हैरिटेज नगर निगम ने मिलकर सामूहिक प्रयास किए तो एक दिन में ही 2 करोड़ से अधिक का नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) वसूल किया। सबसे अधिक एक करोड़ रुपए किशनपोल जोन में वसूल किए गए। यूडी टैक्स पर सरकार की ओर से दी गई छूट का आखिरी दिन होने से निगम के खजाने में एक ही दिन में 2 करोड़ रुपए आए।
सरकार ने वर्ष 2011-12 से 2022-23 तक का बकाया नगरीय विकास कर की राशि 30 सितंबर तक जमा कराने पर पैनल्टी पर 100 फीसदी छूट का प्रावधान किया। इसके चलते हैरिटेज निगम प्रशासन ने 30 सितंबर यानी 6 माह में 18.47 करोड़ रुपए यूडी टैक्स के वसूल कर लिए। जबकि पिछले साल 6 माह में ही निगम प्रशासन 11.21 करोड़ रुपए यूडी टैक्स वसूल कर पाया था। पिछले वित्तीय वर्ष में निगम प्रशान ने कुल 28.87 करोड़ रुपए यूडी टैक्स के वसूल किए थे। पिछले साल निगम प्रशासन को करीब 52 करोड़ रुपए यूडी टैक्स वसूली का टारगेट मिला था, हालांकि निगम प्रशासन ने इस बार पूरे वित्तीय वर्ष के लिए करीब 60 करोड़ रुपए यूडी टैक्स वसूली का टारगेट तय कर रखा है।
एक दिन का लेखा—जोखा
बकाया यूडी टैक्स पर ब्याज व पैनल्टी में छूट के आखिरी दिन निगम प्रशासन ने अपना पूरा अमला वसूली में लगा दिया। इसका असर यह रहा कि निगम के खजाने में एक ही दिन में 2 करोड़ रुपए आ गए। सबसे अधिक एक करोड एक लाख 16 हजार रुपए किशनपोल जोन क्षेत्र में वसूल किए गए। सिविल लाइंस जोन क्षेत्र में 57 लाख 25 हजार 374 रुपए वसूल किए। जबकि आदर्श नगर जोन क्षेत्र में 21 लाख, 91 हजार 465 रुपए वसूल किए गए। वहीं हवामहल आमेर जोन क्षेत्र में 21 लाख 4 हजार 493 रुपए एक दिन में वसूल किए गए।
दूसरी तिमाही में 53 फीसदी की वृद्धि
हेरिटेज निगम आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि नगरीय विकास कर में छूट देने के प्रयासों का भी बहुत सकारात्मक असर रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल दूसरी तिमाही में राजस्व वसूली में 53 फीसदी की वृद्धि की हुई है। 30 सितंबर को राजस्व शाखा व विभिन्न जोन ने समन्वित प्रयासों से एक ही दिन में दो करोड़ से अधिक नगरीय विकास कर से राजस्व की प्राप्ति की।
यह मिली छूट
सरकार ने वर्ष 2007-08 से 2010-11 तक बकाया यूडी टैक्स में ब्याज पैनल्टी पर 100 फीसदी छूट के साथ -साथ बकाया मूल राशि पर भी 50 फीसदी की छूट दी।
अब तक 45 करोड़ से अधिक वसूले
दोनों शहरी सरकारों का खजाना यूडी टैक्स से ही भरता है। पिछले दो वित्तीय वर्ष की बात करें तो वर्ष 2021-22 में 72.92 और वर्ष 2022-23 में 88.34 करोड़ रुपए राजस्व की वसूली हुई थी। इस बार अब तक 45 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की जा चुकी है।
Published on:
01 Oct 2023 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
