28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर की नर्सरियां हुईं हाइटेक, अब आॅनलाइन खरीद सकेंगे पौधे

नर्सरियों में आज से मिल सकेंगे पौधे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Veejay Chaudhary

•

Updated: 2 Jul 2018, 1:45 PM IST

jaipur

शहर की नर्सरियां हुईं हाइटेक, अब आॅनलाइन खरीद सकेंगे पौधे

चन्द्रवीर सिंह/जयपुर. मानसून आ रहा है, आपने अभी तक पौधा लगाने की तैयारी नहीं की है तो कर लीजिए। शहर की नर्सरियों में पौधे तैयार हैं, जहां सोमवार से पौधे मिलने लगेंगे।

वन विभाग इस बार अशोक विहार सी-स्कीम और ग्रास फार्म नर्सरी खातीपुरा में पौधों की ऑनलाइन खरीद की सुविधा भी शीघ्र उपलब्ध कराएगा।

नर्सरियों में जूही, गुडहल, चायनी, जद्रोपा, रातरानी, गुलाब, चंपा, चमेली, मोगरा, नींबू, जामुन, आंवला, मन्नीरेकटा, मनीप्लांट, नागदून, डेसिना, हरसिंगार, कचनार, शीशम, केश्यामा, सिबा पोटेंड्रा, गुलमोहर, घेरूदा, अतार, खेजड़ी, दुरमटा, लालसा, आइपोमिया, हमेलिया, अमलतास आदि के पौधे उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि पौधों का वितरण हर साल जुलाई की शुरुआत के साथ होता है।

पौधे मिलने का समय

सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक मिलेंगे पौधे। साथ ही इस बार वन विभाग के अनुसार 20 से ज्यादा किस्मों के पौधे राजधानी की नर्सरियों में उपलब्ध रहेंगे।


पौधों की रेट, लंबाई के अनुसार ये रहेगी

02 फीट तक का पौधा 5 रुपए
02 से 03 फीट का पौधा 8 रुपए
03 से 5 फीट का पौधा 15 रुपए

इस बार ज्यादा
4.46 लाख पौधे बंटे थे शहर में पिछले साल
6.95 लाख पौधे बांटे जाएंगे इस साल

कहां कितना स्टॉक
अशोक विहार, सी-स्कीम : 55 हजार
कर्पूरचंद कुलिश स्मृति वन : 20 हजार
नर्सरी एक नंबर पेट्रोल पंप, वीकेआइ : 50 हजार
बालाजी नर्सरी, जगतपुरा : 1.15 लाख
नर्सरी पानीपेच, डीलक्स बस डिपो के पीछे : 50 हजार
ग्रास फार्म नर्सरी : 2.15 लाख
विश्व वानिकी उद्यान झालाना : 25 हजार
बाजाज नगर जेएलएन मार्ग : 50 हजार
गोविंदपुरा, सिरसी रोड : 15 हजार
जवाहरनगर फोरेस्ट कॉलोनी : 20 हजार
मानसरोवर थड़ी मार्केट : 80 हजार

फल और छायादार से ज्यादा इस बार लोग सजावटी और फूलदार पौधे पसंद कर रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले पौधों की मांग ज्यादा सामने आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पौधों की संख्या भी बढाई गई है।
-सोनल जोरियार, उप वन संरक्षक, जयपुर

आमजन के लिए शहर की 2 नर्सरी में पौधों की ऑनलाइन खरीद शुरू होगी। इसके लिए यूजर आइडी और पासवर्ड जेनरेट करना होगा।
-ओमप्रकाश शर्मा, सहायक उप वन संरक्षक