देवेन्द्र शर्मा / जयपुर. खो-नागोरियान थाना इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा खेलते-खेलते घर से बाहर आ गया था पास की ही एक दुकान पर कुछ लेने जा रहा था। इस दौरान सड़क पार करते हुए टेक्सी नंबर की एक कार ने उसके टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड लिया। आक्रोशित लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिस कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।