23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया 857.24 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास

कहा, जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनासीएम खुद कर रहे मिशन की समीक्षा

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jul 16, 2021



जयपुर/बीकानेर, 16 जुलाई।
उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी का कहना है कि जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री इसकी नियमित समीक्षा कर रहे हैं। शुक्रवार को बज्जू में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अभियान के तहत 857.24 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 22 हजार किलोलीटर क्षमता की डिग्गी, 150 किलोलीटर का आरजीएफ पम्प हाउस का निर्माण, आरडी 931 से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी हैडवक्र्स बज्जू तक 7100 लीटर की डीआई पाइप लाइन 250 एमएम के बिछाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही 300 किलोलीटर क्षमता के 2 उच्च जलाशय बनाए जाएंगे। गांवो में 7100 मीटर की जल वितरण पाइप बिछाकर घर.घर कनेक्शन दिए जाएंगे। इस योजना से बज्जू खालसा, बज्जू तेजपुरा, मोडायत और भाटियों की ढाणी के ग्रामवासी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कोलायत विधानसभा क्षेत्र में पेयजल योजना से संबंधित विकास कार्यों के लिए जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला का आभार व्यक्त किया तथा जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन गांवों की सभी ढाणियों व घरों तक पानी गुणवत्तायुक्त पानी पर्याप्त प्रेशर के साथ पहुंचे।
उन्होंने कहा कि बज्जू के सभी 84 राजस्व गांवों की पेयजल योजनाओं की स्वीकृतियां जारी की दी गई हैं। इनमें से 60 के टेंडर भी जारी हो गए हैं। इन गांवों में कार्य शीघ्र प्रारम्भ किए जाएं, वहीं शेष 24 गांवों में निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जा रही है।
इस अवसर पर बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बज्जू के बालिका विद्यालय को 12वीं कक्षा तक क्रमोन्नत किया गया है। इससे बालिका शिक्षा के अवसर बढ़ेगे। वहीं कोलायत विधानसभा में चार नए महाविद्यालय खोले गए हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ये महाविद्यालय मील का पत्थर साबित होंगे। बज्जू के उच्च माध्यमिक विद्यालय में वाणिज्य संकाय नहीं हैं, लेकिन जल्द ही स्कूल में कॉमर्स विषय शुरू करवाए जाने के प्रयास होंगे।साथ ही आगामी बजट में गोडू में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की घोषणा के प्रयास किए जाएंगे। इससे यहां की चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी बज्जू के संर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर बज्जू सरपंच मोहनलाल गोदारा, भागीरथ तेतरवाल, गणपत राम सीगड़़, मोहन दान चारण व राजा राम भादू ने संबोधित किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, पीएचईडी के अधिशाषी अभियंता नफीस खान, पंचायत समिति सदस्य ओपी खींचड़, पूर्व सरपंच गणपतराम भादू, नोपाराम बेनीवाल, बीकमपुर सरपंच संग्राम सिंह भाटीए पूर्व सरपंच भंवर लाल डारा सहित ग्रामीण मौजूद रहे। इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री ने पेय जल स्कीम की शिला पट्टिका का अनावरण तथा विधिवत पूजा करके भूमि पूजन किया।